Tuesday, June 6निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

कोरोना की मार झेल रही दिल्ली कैपिटल्स के सामने चेन्नई की चुनौती

मुंबई

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) में आज शाम को चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा। नवी मुंबई के डीवाई पाटिल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम होने वाला है। लीग में बने रहने की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए चेन्नई को इस मैच को हर हाल में जीतना होगा। टीम अगर आज हारती है तो फिर वह मुंबई इंडियंस के बाद IPL 2022 से बाहर होने वाली दूसरी टीम बन जाएगी। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स अगर आज का मैच हारती है तो उसे अपने अगले तीनों मैचों में जीत दर्ज करनी होगी।

दिल्ली कैपिटल्स 10 में से 5 जीत और 5 हार के साथ 5वें नंबर पर मौजूद है। इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच यह पहला मुकाबला होगा। दिल्ली की परेशानी यह है कि टीम लगातार कोरोना संक्रमित मामलों से जूझ रही है। चेन्नई के खिलाफ मैच से पहले भी टीम का एक नेट गेंदबाज कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। दिल्ली कैपिटल्स को कोरोना टेस्ट के एक और दौर से गुजरना होगा और तब तक सभी खिलाड़ी कमरों में ही आइसोलेट रहेंगे।