Saturday, February 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

कुछ लोग अंग्रेजी बोलने वालों का करते हैं महिमामंडन, राहुल गांधी की स्पीच पर बोले रिजिजू

नई दिल्ली

केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने शुक्रवार को लोकसभा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के भाषण की सराहना करने वाले कुछ विपक्षी सदस्यों पर परोक्ष रूप से कटाक्ष करते हुए कहा कि कुछ लोग पश्चिमी विचारों को ध्यान में रखते हुए अंग्रेजी बोलने वालों का महिमामंडन करना पसंद करते हैं। कम से कम दो लोकसभा सदस्यों ने गुरुवार को भाजपा सरकार के तहत सत्ता के केंद्रीकरण पर राहुल गांधी की टिप्पणी की सराहना करते हुए कहा था कि उन्होंने देश के लोगों की नब्ज को सही ढंग से पकड़ा है।

अंग्रेजी बोलने वालों का करते हैं कुछ लोग महिमामंडन: रिजिजू

रिजिजू ने हिंदी में ट्वीट किया, “कई सांसदों ने संसद में बहुत ही शानदार और खूबसूरती से बात की थी, लेकिन कुछ लोग पश्चिमी विचारों को ध्यान में रखकर अंग्रेजी बोलने वालों का महिमामंडन करना पसंद करते हैं।”