Friday, February 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

कांग्रेस ने 100 ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किए:ढाई साल से नहीं हुई थी नियुक्ति, 300 पद अब भी खाली

जयपुर. कांग्रेस ने ढाई साल से खाली चल रहे संगठन के पदों पर अब नियुक्तियां शुरू कर दी हैं। शुरुआत ब्लॉक अध्यक्षों से की गई है। कांग्रेस ने 100 ब्लॉक अध्यक्षों के पदों पर नियुक्तियां कर दी हैं। इसमें सभी खेमों को साधने का प्रयास किया गया है।

ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद इसी सप्ताह जिलाध्यक्षों और बचे हुए 300 ब्लॉक के अध्यक्षों की नियुक्ति होनी है। कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने पिछले सप्ताह दो दिन में नियुक्तियां करने का दावा किया था।

विधायकों और बड़े नेताओं के नजदीकियों को जगह, 300 ब्लॉकों में कई जगह विवाद
नियुक्तियों में विधायकों की राय को तवज्जो दी गई है। ज्यादातर जगह मंत्री-विधायकों के खास नेताओं को ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया है। इसमें बड़े नेताओं के नजदीकियों की भरमार है। टोंक में दोनों ब्लॉक अध्यक्ष सचिन पायलट समर्थक नेताओं को बनाया गया है। ढाई साल बाद कांग्रेस ने पूरे ब्लॉक अध्यक्ष नहीं बनाए हैं। बताया जाता है कि 300 बचे हुए ब्लॉकों में विवाद की आशंका को देखते हुए फिर से विचार किया जा रहा है। पहले जिलाध्यक्ष भी केवल 13 ही बनाए थे।

धारीवाल और महेश जोशी सहित 7 मंत्रियों के इलाकों में नहीं बने ब्लॉक अध्यक्ष

मुख्यमंत्री सहित 23 मंत्रियों के इलाकों में ब्लॉक अध्यक्ष बना दिए हैं, लेकिन अब भी सात मंत्रियों के इलाकों में ये पद खाली हैं। 25 सितंबर को कांग्रेस विधायक दल की बैठक का बहिष्कार करने के मामले में नोटिस वाले दोनों मंत्रियों- शांति धारीवाल और महेश जोशी के क्षेत्रों में भी ब्लॉक अध्यक्ष नहीं बनाए हैं।