Saturday, February 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
कांग्रेस छोड़ भाजपा का थामा दामन
by seemasandesh
पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप ने ग्रहण करवाई सदस्यता हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। गांव चन्दड़ा के उपसरपंच सहित कई परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता त्याग कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप, भाजपा जिलाध्यक्ष बलवीर बिश्नोई व भाजपा नेता अमित सहू के नेतृत्व में गांव चन्दड़ा के उक्त परिवार कांग्रेस पार्टी को छोड़कर भाजपा की रीति-नीति व विकास योजनाओं से प्रभावित होकर भाजपा परिवार में शामिल हुए। कांग्रेस पार्टी छोड़ने वाले गांव चन्दड़ा के उपसरपंच साहिब सिंह, कुलविंद्र सिंह, काकासिंह बराड़, बसाठ सिंह सहित अन्य लोगों को सोमवार को पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप, भाजपा जिलाध्यक्ष बलवीर बिश्नोई ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई। उपसरपंच साहिब सिंह की अगुवाई में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले परिवारों का कहनाथा कि वे लोग व उनका परिवार कई दशकों से कांग्रेस पार्टी के सक्रिय सदस्य थे लेकिन अब वे भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति से प्रभावित होकर व पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप की ओर से पूर्व में कराए हुए विकास कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। इस मौके पर पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले परिवारों का भाजपा परिवार में स्वागत करते कहा कि भाजपा एक परिवार है। हमेशा से ही भाजपा के साथ जुड़ने वाले हर कार्यकर्ता के मान-सम्मान का हमेशा ध्यान रखा जाता है। आज भी जिन परिवारों ने भाजपा में अपनी आस्था दिखाई है उनके मान-सम्मान का हमेशा ध्यान रखा जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष बलवीर बिश्नोई ने भी नव सदस्यता ग्रहण करने वाले परिवारों का अभिनन्दन करते हुए स्वागत किया।