Tuesday, June 6निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

कांग्रेस के शासन से आमजन परेशान : राजवी

  • भैरोसिंह शेखावत के दोहिते ने कांग्रेस पर साधा निशाना
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    पूर्व उपराष्ट्रपति व पूर्व मुख्यमंत्री भैरोसिंह शेखावत के दोहिते भाजपा नेता अभिमन्यु सिंह राजवी शनिवार को हनुमानगढ़ पहुंचे। इस दौरान राजवी ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राजस्थान में जब से सत्ता में कांग्रेस की सरकार आई है तबसे साम्प्रदायिक दंगों, चोरी, डकैती जैसी घटनाएं बढ़ी हैं। कांग्रेस के शासन से आमजन परेशान है और आगामी विधानसभा चुनाव में फिर से भाजपा को भारी बहुमत से सत्ता में लाने के लिए तैयार है। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को आमजन तक पहुंच कर केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से अवगत करवाना होगा। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से भाजपा नेता अभिमन्यु सिंह राजवी का अभिनंदन किया गया। इस मौके पर भाजपा के जिला मंत्री ओम सोनी, अमित सहू, पार्षद हिमांशु महर्षि, राजेन्द्र चौधरी, मटरू हिसारिया, हैप्पी हांडा, संदीप अग्रवाल आदि मौजूद थे।