Tuesday, March 28निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

कविताएं सुनाकर बटोरी वाहवाही:गंगानगर कला मंच ने किया काव्य गोष्ठी का आयोजन, कई कवि हुए शामिल

श्रीगंगानगर. गंगानगर कला मंच की काव्य गोष्ठी में रविवार को शहर के अरोड़वंश पब्लिक स्कूल में हुई। इसमें अभरते हुए कवियों ने भाग लिया। उन्होंने शहर के समसामयिक हालात पर चर्चा करते हुए कविताएं सुनाईं। कवियों ने काव्य के माध्यम से देश के हालात, महिला सशक्तिकरण, महिलाओं के प्रति नजरिया बदलने सहित विभिन्न मुद्दों पर विचार किया। इन कवियों ने कविताओं के माध्यम से समाज की सोच में बदलाव पर बल दिया।

काव्य गोष्ठी में मौजूद लोग।

काव्य गोष्ठी में मौजूद लोग।

कवि सुरेंद्र सुंदरम की अध्यक्षता में हुई काव्य गोष्ठी के मुख्य अतिथि दौलतराम ‘ अनपढ़ ‘ थे। गोष्ठी में कवयित्री ऋतु सिंह ने पुरुष प्रधान समाज से महिलाओं के प्रति सोच बदलने का आह्वान करते हुए कहा कि महिलाओं के प्रति सम्मान का नजरिया रखना जरूरी है। इसके लिए पुरुषों को अपनी सोच में बदलाव लाना होगा। उन्हें महिलाओं के प्रति सम्मान रखना होगा। कवयित्री बीना जैसानी, अरुण शर्मा ‘उरमेश’, डॉ. संदेश त्यागी सहित विभिन्न कवियों ने शानदार काव्य विधा का प्रदर्शन किया।