Saturday, January 18निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

करंट लगने से बच्चा घायल:पतंग लूटने के लिए चढ़ा था पोल पर

श्रीगंगानगर

जिले के सूरतगढ़ में रविवार शाम बिजली के पोल से करंट लगने से बच्चा घायल हो गया। करंट से उसे इतना तेज झटका लगा कि वह दूर जा गिरा। आसपास के लोगों ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से हालत गंभीर होने पर उसे बीकानेर रैफर कर दिया गया।

वार्ड 37 में हुआ हादसा
हादसा वार्ड 37 में हुआ। पार्षद परसराम भाटिया ने बताया कि उनके वार्ड का बारह वर्ष का बच्चा धोनी पुत्र रमेश रविवार शाम पतंग लूटने के लिए गलियों में निकला था। इसी दौरान एक पतंग कटकर बिजली के पोल पर अटक गई। पतंग के लालच में बच्चे ने पोल पर चढ़ने का प्रयास किया। इसी कोशिश में वह करंट की चपेट में आ गया।

आसपास के लोगों ने संभाला
बच्चे के गिरने और चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने उसे संभाला। वे लोग उसे लेकर सूरतगढ़ के सरकारी अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे फर्स्ट एड देने के बाद बीकानेर के लिए रैफर कर दिया। बीसीएमओ डॉ.मनोज अग्रवाल ने बताया कि बच्चे के करंट की चपेट में आने से घायल होने की जानकारी मिली थी। उसे फर्स्ट एड देकर बीकानेर रैफर किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *