बीकानेर. ठंड अब परवान पर है। 25 से 27 दिसंबर के बीच काेल्ड वेव रहेगी। तापमान जमाव बिंदु पर रहेगा। यानी तीन डिग्री से कम। आने वाला पूरा सप्ताह ठिठुरन में बीतेगा। 2014 में तापमान शून्य डिग्री पहुंच गया था। मौसम विभाग के मुताबिक 25, 26 और 27 दिसंबर काे तापमान जमने जैसा रहेगा। पारा एक से तीन डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। उत्तरी हवाएं शीतलहर का रूप लेंगी। इससे बर्फ भी जम सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को सर्दी से बचाव करने के लिए कहा है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
काेहरे इतना घना था कि बिजिबिलिटी 90 मीटर पहुंच गई। हालांकि अब आने वाले दिनों में कोहरे की संभावना कम है, लेकिन पाला पड़ने की आशंका बढ़ गई है। ऐसे में किसानाें की चिंता बढ़ने लगी है। खासकर फल और फूलदार पाैधाें पर ज्यादा दिक्कत है। कृषि वैज्ञानिकाें का कहना है कि अगर दिन भर हवा चलने के बाद रात में बंद हाे जाए और आसमान साफ हाे ताे काेहरा पड़ेगा। ऐसी स्थिति में शाम को खेत के आसपास धुआं करें। फल और फूलदार पौधों को कपड़े से ढककर रखें। दिन में हलका पानी भी दें। चूंकि इस वक्त आंवला और बेर में फ्रूटिंग हो रही है इसलिए इन पर ज्यादा खतरा है।