Friday, June 2निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

एकजुट हो पार्टी हित में कार्य करने का आह्वान

  • भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई दीनदयाल उपाध्याय जयंती, कमलोत्सव भी मनाया
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी हनुमानगढ़ टाउन नगर मंडल की ओर से श्री दीनदयाल उपाध्याय चौक पर दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री विधि विजेंद्र पूनिया थे। उन्होंने दीनदयाल उपाध्याय जी को माल्यार्पण करते हुए कार्यकर्ताओं से उनके दिखाए पथ पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि जनहित की योजनाएं छोर के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे ऐसा प्रयास करना ही पंडित जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम में जिला महामंत्री जुगल किशोर गोड ने कार्यकर्ताओं से एकजुट हो पार्टी हित में कार्य करने का आह्वान किया। भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रदीप ऐरी ने दीनदयाल उपाध्याय को पुष्पांजलि कर उपस्थित नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं से दीनदयाल के बताए रास्ते पर चलते हुए मानव सेवा में समय और ताकत लगाने व समाज को एकजुट करने व सामाजिक समरसता कायम करने का आह्वान किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व सभापति अमर सिंह राठौड़ ने सभी से अन्याय के खिलाफ संघर्ष करने वह जनहित में कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धा सुमन भेंट करते हुए भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष जिला अध्यक्ष मुरलीधर सोनी जी ने कार्यकर्ताओं से सेवा पखवाड़े में जनहित के कार्य करने का व समर्पण भाव से काम करने का आह्वान किया कार्यक्रम में मंडल प्रभारी सरदार रामसिंह बराड़, मदन बांठिया, मंडल अध्यक्ष प्रदीप ऐरी, पार्षद महादेव भार्गव, पार्षद भंवर नायक व पूर्व पार्षद राजेंद्र डोडा, विनोद वर्मा, राजेश पवार, विनोद रेगर, रोहित छापोला, हरि खदरिया, पवन मौर्य, गुरचरण छापोला, बलदेव सिकलीगर, महेंद्र धानक, कार्यालय प्रभारी गुरविंद्र सिंह, जगजीत सिंह, संजय सैन, अश्विनी डूमरा, विजय सिडाना, रमेश छाबड़ा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। भाजपा प्रदेश मंत्री विजेंद्र पूनिया दीनदयाल उपाध्याय को पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद बूथ नंबर 161 में आयोजित कमल उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। कमल उत्सव कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने सर्वप्रथम भारत माता, दीनदयाल उपाध्याय जी व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलित कर व पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उसके पश्चात प्रदेश मंत्री विजेंद्र पूनिया का स्वागत करते हुए मंडल अध्यक्ष प्रदीप ऐरी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को भाजपा की रीति नीति व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार द्वारा जनहित में लाई व चलाई गई योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर अपने उध्बोधन में प्रदेश मंत्री श्री विजेंद्र पुनिया ने सभी कार्यकर्ताओं से बूथ के हर नागरिक के दुख सुख में साथी बनने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्रीय योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचे इस और प्रयास करने का आह्वान किया। प्रदेश मंत्री ने बूथ समितियों व पन्ना प्रमुख की नियमित बैठकों व संगठन की मजबूती के लिए दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अमर राठौड़, जिला महामंत्री जुगल किशोर गौड़ मंडल, अध्यक्ष प्रदीप ऐरी, मंडल प्रभारी राम सिंह बराड़, बूथ अध्यक्ष वीरेंद्र उपाध्याय, व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मुरलीधर सोनी, मंडल उपाध्यक्ष गुरुचरण छापोला, भगवानाराम, कृष्ण लाल भाट, युवा अध्यक्ष अशोक खिंची, राजेंद्र भाट, सुभाष पटवारी, काला सिंह, रघुवीर, हाकम सिंह, बृजलाल भाट, महावीर शर्मा, देवा राम भाट, रमेश कुमार,समीर खीचड़,पार्षद भंवर नायक, बलदेव मातृशक्ति के रूप में बबली, नीलम, नोरंगी सहित बड़ी संख्या में बूथ 161 के कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अशोक खिंची ने किया।