Wednesday, January 22निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

ऋषभ पंत के पास धोनी के खास क्लब में शामिल होने का मौका

जोहानिसबर्ग

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला जोहानिसबर्ग में सोमवार (तीन जनवरी) से खेला जाएगा। इस मुकाबले को जीतकर टीम इंडिया पहली बार दक्षिण अफ्रीका में सीरीज जीतना चाहेगी। इस मैच के दौरान कुछ खिलाड़ी रिकॉर्ड बना सकते हैं तो कुछ खिलाड़ी खास उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। रविचंद्रन अश्विन के निशाने पर महान कप्तान कपिल देव का रिकॉर्ड है तो विकेटकीपर ऋषभ पंत की नजर पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के खास क्लब में शामिल होने पर है।

सेंचुरियन टेस्ट में पंत ने क्रिकेट के सबसे बड़े फॉर्मेट में 100 शिकार पूरे किए थे। अब उनकी नजर 100 कैच पूरे करने पर है। वे इससे चार कदम दूर हैं। पंत ने 26 टेस्ट में अब तक 96 कैच लिए हैं और आठ स्टंप किए हैं। भारत के लिए सबसे ज्यादा कैच लेने वाले विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी हैं। उन्होंने 90 टेस्ट मैचों में 256 कैच लिए हैं। उन्होंने 38 स्टंप किए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *