Tuesday, February 18निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

इस पोस्ट के बाद डिलीट हो गया नोरा फतेही का इंस्टाग्राम अकाउंट?

मुंबई

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस व उम्दा डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) के इंस्टाग्राम में कुछ गड़बड़ हो गई है। नोरा फतेही का इंस्टाग्राम (Nora Fatehi Instagram) या तो ब्लॉक हो गया है, या फिर डिलीट हो गया है। इंस्टाग्राम पर खूब एक्टिव रहने वालीं नोरा फतेही का इंस्टाग्राम अकाउंट ऐप पर, जीरो फॉलोअर्स और फॉलोइंग शो कर रहा है, जबकि ब्राउजर पर उस लिंक का पेज ही मौजूद नहीं दिखा रहा है। नोरा के फैन्स परेशान हो गए हैं, और जानने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर क्यों नोरा का इंस्टाग्राम ब्लॉक/ डिलीट हुआ है। इस बीच आपको दिखाते हैं नोरा का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट।

नोरा का आखिरी पोस्ट
दरअसल नोरा फतेही इन दिनों वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं। नोरा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की थी, जिस में वो दो शेरों के साथ बैठी नजर आ रही थीं। तस्वीरों के साथ नोरा ने कैप्शन लिखा था- ‘अब से बस लॉयन एनर्जी ही होगी, बाकी कुछ नहीं। लेकिन ये काफी खूबसूरत हैं।’ बता दें कि नोरा का ये पोस्ट उनके फैन पेज ने भी खूब शेयर किया था। नोरा के इंस्टाग्राम में क्या गड़बड़ हुई है इस बारे में तो आधिकारिक तौर पर कुछ भी कहना मुश्किल है।