Wednesday, January 22निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

इंदौर में प्रतिबंध की तैयारी, गाइडलाइन जल्द

मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश में कोरोना तीसरी लहर की दस्तक के साथ ही आउट ऑफ कंट्रोल हो गया है। प्रदेश में एक दिन में 221 नए केस मिले हैं। इनमें से आधे केस अकेले इंदौर में मिले हैं। यहां 24 घंटे में 110 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा, जिस रफ्तार से केस बढ़ रहे हैं, वह खतरनाक है। प्रतिबंध लगाएंगे। शादियों में गेस्ट की संख्या सीमित करेंगे। बड़े कार्यक्रम कोई न कराएं। कोरोना के डेल्टा वैरिएंट लगातार मिलने के साथ ओमिक्रॉन भी तेजी से फैल रहा है। तबाही मचाने वाली दूसरी लहर डेल्टा ही लाया था। यह जानलेवा वैरिएंट अभी भी लगातार मिल रहा है। इसने सबको सकते में डाल दिया है। 24 दिसंबर तक आई सरकारी रिपोर्ट ही देखें तो 2356 रिपोर्ट में मिले 828 में वैरिएंट परेशान करने वाले थे। डेल्टा+ के 14, यूके स्ट्रेन अल्फा 79, डेल्टा का ट्रिपल म्यूटेशन 735 मिल चुके हैं। ओमिक्रॉन 11 निकले। इंदौर में प्रतिबंध की गाइडलाइन सबसे पहले आ सकती है। संकेत प्रशासन ने दिए हैं।

इंदौर में 206 दिन बाद पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा तीन अंकों में आया है। इससे पहले 10 जून 2021 को 117 मरीज मिले थे। शहर में पांच दिन में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर पांच गुना हो गई है। रविवार तक यह संख्या 438 तक पहुंच गई। इसके पहले बीते साल जून में एक्टिव मरीजों की संख्या 344 थी। संक्रमण दर 1.58 फीसदी हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *