Sunday, February 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

आशुतोष गुप्ता पंजाब चुनाव में प्रवासी प्रभारी नियुक्त

श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। भाजपा के युवा व उत्साही कार्यकर्ता आशुतोष गुप्ता को पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए फरीदकोट विधानसभा क्षेत्र का प्रवासी प्रभारी नियुक्त किया गया है। प्रदेश प्रभारी प्रवासी अशोक सैनी व पूर्व विधायक अभिषेक मटोरिया तथा आईटी सोशल मीडिया प्रभारी हर्ष शर्मा ने आशुतोष गुप्ता को यह दायित्व सौंपा है। गुप्ता ने यह महत्वपूर्ण जिम्मा सौंपे जाने पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया, प्रदेश प्रभारी अशोक सैनी, पूर्व विधायक अभिषेक मटोरिया एवं आईटी सोशल मीडिया प्रभारी हर्ष शर्मा व भाजपा जिलाध्यक्ष आत्माराम तरड़ का आभार जताया है। फरीदकोट में प्रमुख पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठकों के पश्चात आशुतोष गुप्ता ने कहा है कि पंजाब में भाजपा भारी मतों से विजयी होगी और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि वे सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट कर चुनाव जीतने की रणनीति बनाते हुए पंजाब में पहली बार भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनाने के लिए कृत संकल्पित होकर कार्य कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं के उत्साह व मतदाताओं के रूझान को देखते हुए भाजपा की पंजाब में एकतरफा जीत के आसार बने हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *