Tuesday, March 28निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

आलिया ने शेयर की बेबी गर्ल की फोटो:फैंस बोले- क्या ये राहा कपूर हैं?

फैंस लंबे समय से आलिया भट्ट की बेटी राहा का चेहरा देखना चाह रहे हैं। इंतजार के बीच उन्होंने 16 फरवरी को एक बेबी गर्ल की फोटो शेयर की, जिसे देखकर फैंस ने अंदाजा लगाया कि ये रणबीर-आलिया की बेटी राहा हैं। लोगों को लगा कि आखिरकार कपल ने अपनी बेटी का चेहरा रिवील कर दिया है।

हालांकि, बाद में लोगों को पता चला कि आलिया ने यह फोटो अपने ब्रांड प्रमोशन के लिए शेयर की है।

आलिया ने दूर की फैंस की कन्फ्यूजन
कुछ देर बाद ही आलिया ने फैंस की कन्फ्यूजन क्लियर कर दी। दरअसल,बेबी गर्ल की फोटो के बाद आलिया ने अलग-अलग उम्र के बच्चों की और भी फोटोज शेयर कीं,जिसमें वो स्टाइलिश कपड़ों में नजर आ रहे हैं, बच्चों की फोटोज देखकर ये साफ हो गया कि वो तस्वीरें राहा की नहीं हैं।

नन्हीं बच्ची की फोटोज देखकर फैंस हुए एक्साइटेड
आलिया के इंस्टाग्राम हैंडल पर नन्हीं बच्ची की फोटोज सामने आते ही फैंस बेहद एक्साइटेड हो गए। एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा- ‘एक पल के लिए मुझे लगा कि ये बेबी राहा हैं।’ दूसरे यूजर ने लिखा- फोटो देखकर सभी को यही लगा था कि ये राहा है। आपको पोस्ट में डिस्क्लेमर दे देना चाहिए था।’
एक और फैन ने लिखा- ‘जिन लोगों ने इस बच्ची को राहा समझा प्लीज ये बात जान लें कि 3 महीने की बच्ची बैठ नहीं सकती।’ एक अन्य यूजर ने लिखा- ये प्यारी बच्ची कौन है?’

नवंबर में हुआ राहा का जन्म
आलिया-रणबीर कपूर ने 6 नवंबर को एचएन रिलायंस हॉस्पिटल में बेबी गर्ल को जन्म दिया है। दादी नीतू कपूर ने अपनी पोती का नाम राहा रखा है।
बता दें कि कपल ने 14 अप्रैल 2022 में शादी की थी। इसके बाद जून में आलिया ने मां बनने की खुशखबरी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की थी।

वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया जल्द फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आएंगीं। इस फिल्म में उनके अपोजिट रणवीर सिंह को कास्ट किया है। वहीं पापा रणबीर कपूर की फिल्म तू झूठी मैं मक्कार 8 मार्च को रिलीज होगी।