Tuesday, March 28निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

आम आदमी पार्टी ने शुरू की चुनावी तैयारी:अगले 15 दिन में अधिक से अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य

श्रीगंगानगर. विधानसभा चुनाव में करीब ग्यारह माह शेष रहते आम आदमी पार्टी ने सदस्यता अभियान की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी की हाल ही जयपुर में हुई बैठक में संगठन महामंत्री और अन्य पदाधिकारियों ने दिशा निर्देश दिए हैं। पार्टी ने फरवरी की शुरुआत से अगले पंद्रह दिन में अधिकतम सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया है। इस पर जिले के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों से बैठक में शामिल सदस्यों ने सहमति दी है।

पार्टी के श्रीगंगानगर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी अमित कारगवाल ने बताया कि बैठक में संगठन महामंत्री संदीप पाठक ने दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने हर विधानसभा क्षेत्र के हिसाब से जानकारियां लीं और सदस्यों को ज्यादा से ज्यादा मैंबर्स को पार्टी से जोड़ने के लिए कहा है। हालांकि अब तक इसके लिए कोई अधिकतम सदस्य संख्या निर्धारित नहीं की है। सदस्यों को क्षमता के अनुसार अधिकतम लोगों को जोड़ने के लिए कहा गया है।

जल्द दी जाएगी विशेष किट

उन्होंने बताया कि मैंबर्स को एक किट दी जाएगी। इस किट में सदस्यता अभियान से जुड़ी सभी जानकारियां होंगी। यह किट देने के बाद अगले पंद्रह दिन में जोड़े गए सदस्यों के बारे में पार्टी जानकारी लेगी। पार्टी विधानसभा चुनाव में प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्याशी उतारेगी। बैठक में श्रीगंगानगर से विधानसभा क्षेत्र प्रभारी अमित कारगवाल, शंकर मेघवाल, गुरप्रीत सिंह आदि शामिल हुए।