Friday, June 2निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

अली फजल और ऋचा चड्ढा की शादी में मेहमान ले जा सकते हैं फोन, विक्की-कैटरीना, विराट-अनुष्का की तरह नहीं कोई रूल

नई दिल्ली
अली फजल और ऋचा चड्ढा काफी समय से रिलेशनशिप में हैं। हालांकि अब लंबे रिलेशनशिप के बाद दोनों शादी करने वाले हैं। कई बार शादी पोस्टपोन होने के बाद अब फाइनली दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। दोनों की अगले महीने शादी होने वाली है। शादी की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। कुछ दिनों पहले शादी का कार्ड सामने आया था जो माचीज के डिब्बे पर बना था। दोनों की शादी का इन्वाइट काफी वायरल हुआ है और सभी को ये नया और अनोखा इन्वाइट काफी पसंद आया। अब दोनों की शादी को लेकर नया अपडेट आया है। 
बाकी सेलेब्स की तरह नहीं कोई नियम

बता दें कि अब तक जितने सेलेब्स की शादी हुई है सभी इस दौरान प्राइवेसी का पूरा ध्यान रखते हैं। कई सेलेब्स ने तो अब तक शादी में नो फोन पॉलिसी भी रखी ताकी फोटोज लीक ना हो। लेकिन अली और ऋचा ऐसा नहीं कर रहे हैं।

दोनों बस मेहमानों को एंजॉय करते देखना चाहते हैं। वैसे दोनों ने अपने वेडिंग इन्वाइट पर भी लिखा है, अपने फोन छोड़ें और एंजॉय करें। मोमेंट्स को फोन पर कैप्चर करने की टेंशन मत छोड़ें। रियल टाइम पर कैप्चर करें।

इसलिए नहीं बनाया रूल

अली और ऋचा का मानना है कि अगर वे शादी में ज्यादा बंदिशे नहीं रखेंगे तो गेस्ट ज्यादा अच्छे से एंजॉय कर पाएंगे। दोनों गेस्ट को फोन रखने देना चाहते हैं और शादी एंजॉय कर देना चाहते हैं।