Saturday, January 18निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

अली फजल-ऋचा चड्ढा ने खेली फूलों की होली, भांगड़ा पर किया जोरदार डांस

नई दिल्ली।
लंबे वक्त तक रिलेशनशिप में रहने के बाद बॉलीवुड एक्टर अली फजल और ऋचा चड्ढा शादी के बंधन में बंध गए। अली और ऋचा की शादी कोविड और तमाम कारणों से कई बार पोस्टपोन होती रही लेकिन अब आखिरकार दोनों 7 फेरे लेकर एक दूसरे के साथ सात जन्मों के बंधन में बंधन में बंध गए। दोनों की शादी का फंक्शन हाल ही में दिल्ली में पूरा हुआ। अब जल्द ही मेहमानों को रिसेप्शन पार्टी दी जाएगी।

शादी के जश्न को और भी ज्यादा रंगीन बनाने के लिए कपल अभी लखनऊ में है और वहां पर भी एक आलीशान पार्टी रखी गई है। बात करें अली फजल और ऋचा चड्ढा की मेहंदी और संगीत सेरिमनी की तो इसे बहुत खास और यूनिक रखा गया। फंक्शन में दोनों का कुदरत के लिए प्यार साफ देखने को मिला। फंक्शन में फूल-पत्तियों, जूट और लकड़ियों का जमकर इस्तेमाल किया गया।
कपल ने ‘फूलों की होली’ खेली जिसमें उनके परिवार के लोग और दोस्तों ने पार्टिसिपेट किया। पारंपरिक अंदाज में सारी चीजें की गईं लेकिन रंगों और हल्दी की जगह फूलों का इस्तेमाल किया गया। इसके बाद ऋचा चड्ढा को कलरफुल बैकग्राउंड में मेहंदी लगाई गई और उनकी दोस्तों ने भी मेंहदी लगवाई।

शादी के इस जश्न में परंपराओं के बीच ऋचा चड्ढा और अली फजल के दोस्तों ने परफॉर्मेंस दीं। ऋचा चड्ढा के बचपन के दोस्त ने उन्हें एक शानदार परफॉर्मेंस देकर उन्हें सरप्राइज कर दिया। वहीं उनके भाई ने एक गाना गाया और भांगड़ा पर परफॉर्मेंस दी। इसके बाद अली फजल और ऋचा चड्ढा ने फुकरे और अंबरसरिया फिल्म के गानों पर परफॉर्म किया।