नई दिल्ली. अमेरिका के उटाह प्रांत से गोलीबारी की खबर सामने आई है। यहां इनॉक सिटी के एक घर में 8 लोगों के शव मिले हैं। इनमें से 5 बच्चों के शव हैं। एक पुलिस अधिकारी ने कहा- एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत हो गई। सभी के शरीर पर गोली लगने के निशान हैं। हमला किसने और किस मकसद से किया, इसकी जानकारी नहीं है।