Tuesday, January 14निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

अध्यक्ष-उपाध्यक्ष ने ग्रहण किया कार्यभार

हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। ग्राम सेवा सहकारी समिति लिमिटेड मक्कासर के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने बुधवार को कार्यभार ग्रहण किया। नवनियुक्त अध्यक्ष कपिल गोदारा व उपाध्यक्ष विजय शर्मा का संचालन सदस्य मण्डल सदस्यों व ग्रामीणों ने माला पहनाकर स्वागत किया। सहकारी समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष कपिल गोदारा ने कहा कि सदस्यों ने जो विश्वास उन पर जताया है वे उसे सदैव बनाए रखेंगे। किसानों की समस्या का समाधान करवाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर संचालन मण्डल सदस्य झमनलाल पाइवाल, फकीरचंद, हनुमान दादरवाल, विक्रम शर्मा, रानी देवी, मोनिका देवी, अशोक सिहाग, जोतराम गोदारा, भागीरथ गोदारा, ओम गोदारा, गोविन्द स्वामी, विजयपाल गोदारा, विजयपाल शर्मा, व्यवस्थापक अर्जुनसिंह भाटी, उग्रसेन सिहाग, प्रमोद सिहाग आदि मौजूद थे।