Saturday, February 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

अजमेर में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे:देरी के बावजूद खुले रखे पुष्कर ब्रह्मा मंदिर के पट, राजे ने किए दर्शन; दरगाह जियारत की, जगह जगह हुआ स्वागत

अजमेर

भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे शुक्रवार को अपने देवदर्शन कार्यक्रम के अजमेर दौरे को लेकर पुष्कर पहुंची। सबसे पहले पुष्कर में ब्रह्मा मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना की। ब्रह्मा मंदिर के पट डेढ़ बजे बंद कर दिए जाते है जो तीन बजे तक बंद रहते है। लेकिन निर्धारित समय से एक घंटे देरी से पहुंची राजे के लिए पट खोले रखे गए। यहां पर राजे ने पूजा अर्चना की।

इस दौरान भाजपाइयों सहित कईं संगठनों ने राजे का स्वागत किया। इसके बाद राजे अजमेर के लिए रवाना हुई। अजमेर में एन्ट्री होने पर भी जगह जगह राजे का स्वागत किया गया। पौने पांच बजे करीब राजे दरगाह पहुंची। यहां भी इनका बुके देकर सम्मान किया गया। इसके बाद राजे ने यहां दरगाह जियारत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *