मुंबई
अक्षय कुमार आज यानी 9 सितंबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। वह 55 साल के हो गए हैं। इस मौके पर बॉलीवुड के तमाम सेलिब्रिटीज उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। साथ ही फैन्स के बधाइयों का तांता तो लगा ही हुआ है। अक्षय की पत्नी और राइटर ट्विंकल खन्ना ने भी एक पोस्ट साझा किया है। ट्विंकल ने अक्षय के साथ की एक तस्वीर शेयर की जिसमें वो Backgammon गेम खेल रहे हैं। उन्होंने बताया कि अक्षय उन्हें हर गेम में हरा देते हैं।
ट्विंकल ने अक्षय को किया विश
ट्विंकल खन्ना ने लिखा, ‘बर्थडे ब्वॉय, जो हर गेम में जीतता है। हां उसने मुझे Backgammon में हरा दिया। फिर उसने ऑक्सफोर्ट चैप और चार खिलाड़ियों वाली टैग टीम को हरा दिया। सभी उसके खिलाफ थे। स्क्रैबल, उसके लिए इंतजार करें।
सबसे अच्छी बात, एक दोस्त ने उसे हलवा केक दिया जैसा कि उसकी मां हर साल उसके जन्मदिन पर उसके लिए बनाती थी। जन्मदिन मुबारक हो मेरे स्क्रैबल मास्टर। ट्विंकल की इस पोस्ट पर अक्षय ने कमेंट भी किया और लिखा- थैक्यू।‘