Tuesday, May 30निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

अक्षय कुमार दूसरी बार हुए कोविड पॉजिटिव

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार कोविड पॉजिटिव हो गए हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने ट्वीट करके दी है। इसके चलते वह अब कान्स फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। दरअसल, इस साल कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत को कंट्री ऑफ ऑनर के रूप में आमंत्रित किया गया है। इसलिए एक्टर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ भारतीय प्रतिनिधिमंडल के रूप में फेस्टिवल में हिस्सा लेने वाले थे। बता दें, अक्षय दूसरी बार कोविड की चपेट में आएं हैं। इसके पहले वो कोरोना की दूसरी लहर में भी संक्रमित हुए थे।

कान्स के लिए पूरी टीम को शुभकामनाएं
कान्स 2022 में इंडिया पवेलियन में हमारे सिनेमा के लिए मैं बहुत एक्साइटेड था, लेकिन दुख की बात है कि मेरी कोविड टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके चलते अब मैं आराम करूंगा। कान्स के लिए अनुराग ठाकुर आप और आपकी पूरी टीम को ढेर सारी शुभकामनाएं।